फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शास्त्रीपुरम में लिफ्ट की डक्ट में गिरा युवक, सुबह ऐसे हाल में मिली लाश

Thu, 06 Jul 2023 10:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लोगों ने सुबह के समय युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित बहुमंजिला मार्केट में बुधवार की रात लिफ्ट की डक्ट में गिरकर युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मार्केट के दुकानदारों ने डक्ट में शव पड़ा देखकर घटना की जानकारी दी। कयास लगाया गया कि हादसा लिफ्ट की डक्ट के बराबर में बने शौचालय में जाने के दौरान हुआ होगा।

यहां का है मामला 

शास्त्रीपुरम चौराहे के पास बने बहुमंजिला मार्केट में बृहस्पतिवार की सुबह दुकानदारों ने शौचालय के पास बनी डक्ट में शव पड़ा देखा। पुलिस के सामने शव की पहचान बंटी (50) के रूप में हुई। वह पंजाबी सराय छीपीटोला का था। मार्केट में प्रथम तल पर स्थित दिनेश की दुकान में काम करता था। पंजाबी सराय छीपीटोला के रहने वाले दिनेश ने पुलिस को बताया बंटी के परिवार में कोई नहीं है। उसे अपने यहां सराय पंजाबी में रहने को जगह दे रखी थी। वह रात में अक्सर शास्त्रीपुरम मार्केट में बनी दुकान पर भी रुक जाता था। अनुमान है कि बंटी छत पर बने शौचालय में गया होगा। बराबर में बनी लिफ्ट की डक्ट में असंतुलित होकर गिर गया। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

डक्ट में गिरने से मौत की दूसरी घटना

लिफ्ट की डक्ट में गिरकर मृत्यु होने की दो महीने के दौरान यह दूसरी घटना है। शाहगंज में ऋषि मार्ग पर निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन में लिफ्ट की डक्ट में गिरकर 27 मई को जूता कारोबारी शुभम अग्रवाल की मौत हो गई थी। प्रवेश पचौरी गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें