किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 अगस्त को आरोपी ने एक नाबालिग के साथ तमंचा के जोर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। चीखपुकार सुनकर लोग आ गए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बा के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की शाम 14 वर्षीय पुत्री पुराने मकान पर जा रही थी। तभी रास्ते में रुद प्रताप उर्फ गोलू और उसके साथी अवनीश कुमार ने उसे रोक लिया। आरोपी उसे पकड़ कर झाड़ियों में खींच ले गए, वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा तान दिया। चीखपुकार सुन राहगीर रुके तो आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार इस घटना के बाद बेहद डरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।