फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूटी सवारों को वाहन ने रौंदा, युवक की मौत

विज्ञापन
अंकुश - फोटो : samvad
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक स्कूटी सवारों को सैफई बाईपास मोड़ पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद एटा के अगहत सराय के रहने वाले भाई बहन ग्वालियर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया।जनपद एटा के अगहत सराय निवासी वीरेंद्र वर्मा के पुत्र अंकुश सिंह (22), अनमोल अपनी बहन खुशबू के साथ बृहस्पतिवार की सुबह स्कूटी से ग्वालियर जा रहे थे। स्कूटी जब थाना क्षेत्र में सैफई बाईपास पर पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने स्कूटी सवारों को चपेट में लिया गया।
विज्ञापन

चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अंकुश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल खुशबू और अनमोल को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई में भिजवाया। शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया। वहां कुछ देर बाद मृतक के परिजन आ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें