फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 650 बहनों ने जेल में निरुद्ध भाइयों को बांधी राखी

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर जिला कारागार के बाहर लगी महिलाओं की भीड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार को 650 बहनों ने जिला कारागार में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधी। अपने भाइयों से मिलने के बाद बहनों के चेहरे की खुशी नजर आई। जेल प्रशासन ने महिलाओं के बैठने की व्यवस्थाएं की गई थी।
विज्ञापन

जिला कारागार में सुबह से ही भाइयों से मुलाकात करने और रक्षाबंधन बनाने के लिए बहनों की भीड़ लग गई। जेल प्रशासन ने महिलाओं के बैठने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद महिलाओं को जेल में प्रवेश दिया गया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाया और राखी बांधी। त्योहार पर करीब 650 से अधिक महिलाओं ने जिला कारागार में अपने भाइयों को राखी बांधी। इस दौरान जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर मिथलेश कुमार शुक्ला ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें