फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता माैसम : संकमण के रोज आ रहे 60-70 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बदलते मौसम में खांसी, जुकाम, गले में दर्द के साथ ही कानों में परेशानी की समस्या के मरीज बढ़ रहे हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन ईएनटी विशेषज्ञ की ओपीडी में 60 से 70 मरीज कान में दर्द, कान से कम सुनना और नाक से पानी आने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 70 मरीज कान, नाक और गले की बीमारियों से पीड़ित होने पर पहुंचे। इस बारे में जिला अस्पताल में कार्यरत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शंभु सिंह ने बताया कि संक्रमण की वजह से कान, नाक और गले में समस्या आ जाती है। बुजुर्गों और बच्चों को ऐसे मौसम में ठंडी खाद्य सामग्री से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा कानों के साथ किसी प्रकार का घरेलू नुस्खा नहीं प्रयोग करना चाहिए। वहीं, अन्य 00 चिकित्सक भी मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें