मैनपुरी। नगर के मोहल्ला छपट्टी में तीन दिन से टूटी चल रही पाइप लाइन को बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने जोड़ दिया। इसके बाद मोहल्ले के 200 घरों में पानी शाम को पहुंचा।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने मोहल्ला छपट्टी में तीन दिन से टूटी चल रही पाइप लाइन के चलते लोगों को हो रही परेशानी का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होते ही नगर पालिका के कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने टूटी चल रही पाइप लाइन को जोड़ दिया। पाइप लाइन जोड़ने के बाद शाम को मोहल्ले के 200 घरों में टंकी के पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। लोगों का कहना था कि छपट्टी में तीन दिन से टूटी चल रही पाइप लाइन के कारण हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा था। लोगों को पनी भी नहीं मिल पा रहा था। अब उनकी समस्या का समाधान हो गया है।