फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त होमगार्ड कंपनी कमांडर और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। कस्बा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढढौस पुल के पास बाइक सवार सेवानिवृत्त होमगार्ड कंपनी कमांडर सहित तीन लोग पिकअप और फिर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में गांव बोझा के रहने वाले सेवानिवृत्त होमगार्ड कंपनी कंमाडर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




थाना के गांव बोझा निवासी 62 वर्षीय रामौतार यादव दो साल पहले होमगार्ड विभाग में कंपनी कमांडर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बृहस्पतिवार को वह दवा लेने के लिए कस्बा कुसमरा आए थे। बाइक परिवार का 22 वर्षीय अंकित यादव चला रहा था, वहीं ज्योति यादव बाइक पर उनके साथ बैठी थीं। दवा लेने के बाद दोपहर करीब तीन बजे सभी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी कुसमरा-किशनी मार्ग पर ढढौस पुल के पास सामने से आ रही पिकअप और फिर ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में रामौतार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल अंकित और ज्योति को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने अंकित को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में वृद्ध और युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें