मैनपुरी। नगर विकास विभाग की वंदन योजना के तहत नगर पंचायत कुरावली के श्री गमा देवी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। विभाग की ओर से मंदिर में विकास कार्यों के लिए 1़.18 करोड़ 53 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। प्रथम किस्त के तौर पर 30 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इस बजट से मंदिर का सौंदर्यीकरण, मरम्मत, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए हॉल, परिसर में रंगाई-पुताई के साथ-साथ पार्क आदि का निमार्ण कराया जाएगा। नगर विभाग द्वारा वंदन योजना के तहत ऐतिहासिक, प्राचीन और पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।