फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छात्राओं को अगवा करने की कोशिश करने वाला नीरज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। डीसीएम में बैठाकर तीन छात्राओं को अगवा करने की कोशिश करने वाले आरोपी नीरज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को तीन छात्राएं डीसीएम से कूद कर घायल हो गईं थीं। एक छात्रा का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के ज्योती स्थित श्रीमती पुष्पा देवी मेमोरियल स्कूल की तीन छात्राएं गांव बरिहारपुर निवासी अनामिका, लक्ष्मी और आरुषि शुक्रवार को स्कूल जा रहीं थीं। गांव हवेली के पास गांव झंडेहार निवासी डीसीएम चालक नीरज यादव ने उन्हें स्कूल छोडने के लिए बैठा लिया था। कुछ दूर निकलने के बाद स्कूल जाने वाले रास्ते की बजाय डीसीएम चालक ने गाड़ी को दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया। गाड़ी न रोकने पर छात्राएं छतारी भट्टा के पास कूद गईं थीं। सड़क पर गिरने से तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। एक छात्रा अनामिका को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। एसपी विनोद कुमार के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें