फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 25 करोड़ से 435 मजरों में होगा विद्युतीकरण विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव के आखिरी घर तक बिजली पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना फेज-3 के तहत कार्य जल्द शुरू होगा। 25 करोड़ की धनराशि से जिले के 435 मजरों में विद्युतीकरण का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इसके लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

हर घर बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा सौभाग्य योजना की शुरुआत की गई थी। दो बार इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कराया जा चुका है। लेकिन एक बार फिर से मजरों का विस्तार होने और नई बसाहट होने से कई क्षेत्र विद्युतीकरण से वंचित हो गए हैं। ऐसे क्षेत्रों में विद्युतीकरण के लिए सौभाग्य योजना का फेज-3 शुरू किया गया है। इसके तहत मैनपुरी के 435 मजरों में विद्युतीकरण का विस्तार किया जाएगा। इस पर 25 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
शासन के आदेश पर सभी अधिशासी अभियंताओं को मजरों का निरीक्षण कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के आदेश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता मजरों में जाकर जरूरत के आधार पर कार्ययोजना तैयार कराएंगे। इसके बाद जल्द ही मजरों में विद्युतीकरण विस्तार का काम शुरू हो जाएगा। विद्युतीकरण होने से मजरों के आखिरी घर तक बिजली पहुंचाने का सपना पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


विद्युत कनेक्शन के लिए जमा होंगे अभिलेख
जिन मजरों में विद्युतीकरण विस्तार किया जाना है, उनमें बिजली कनेक्शन देने के लिए भी पहले से ही काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए मजरों में कनेक्शन के इच्छुक लोगों के अभिलेख जमा किए जाएंगे। विद्युतीकरण होने के बाद उन्हें कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
-
रीवैंप योजना भी है संचालित
विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा रीवैंप योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 346 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास हो चुके हैं। प्रथम फेज के कार्य के लिए 171 करोड़ का रुपये टेंडर भी उठ चुका है, जो शोका बिल्डकॉन कंपनी को मिला है। कंपनी द्वारा जल्द ही उपकेंद्र निर्माण और क्षमता संवर्धन के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
-
वर्जन
शासन के आदेश पर सौभाग्य योजना फेज-3 के तहत विद्युतीकरण विस्तार का काम किया जाएगा। 435 मजरों में कुल 25 करोड़ की लागत से कार्य होगा। इससे आखिरी घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होगा।
विज्ञापन

-रवि प्रताप, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें