फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी से ठिठुर रहे गोवंश को नहीं मिल सकी गोशालाओं में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के स्पष्ट निर्देश थे कि खुले में घूम रहे गोवंश को हर हालत में 30 नवंबर तक गोशाला में पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन शासन के आदेश जिम्मेदार हवा में उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक बड़ी संख्या में गोवंश खुले में घूमता हुआ ठिठुर रहा है। धीरे-धीरे गोवंश बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर गोवंश की मौत भी हो रही है। गोवंश की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए जिले में गोशालाओं की स्थापना की गई है। ब्लॉक स्तर पर संचालित गोशालाओं में गोवंश के संरक्षित करने की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों को गोवंश के सुरक्षित संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन इन सबके बाद भी प्रत्येक क्षेत्र में सात डिग्री तापमान के बीच गोवंश को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। दो दिन पहले ही घिरोर क्षेत्र में सर्दी से बीमार हुए गोवंश ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


दृश्य नंबर-एक
-शहर में दीवानी के पास पुसैना रोड पर बृहस्पतिवार को सड़क किनारे गोवंश सर्दी से ठिठुर रहे थे। यहां के लोगों से जब बात की गई तो बताया कि ये गोवंश यहां खुले में घूमते रहते हैं। कुछ गोवंश बीमार भी हैं। इनकी कोई देखभाल करने वाला नहीं है।

दृश्य नंबर- दो
शहर के निकटवर्ती गांव संसारपुर में भी बृहस्पतिवार को गोवंश को खुले में सर्दी से ठिठुरते हुए देखा गया। यहां मौजूद लोगों से बात गई तो बताया गया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश सर्दी के बीच खेतों में घूम रहा है। इससे किसान भी परेशान हैं। गोवंश की देख रेख करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


दृश्य नंबर- तीन
अधिकारियों के आवास के पास बृहस्पतिवार को गोवंश को खुले में सर्दी से ठिठुरते हुए बैठा देखा गया। आसपास के लोगों ने बताया कि गोशाला में गोवंश को ले जाने के दावे खोखले हैं। बड़ी संख्या में क्षेत्र में गोवंश छुट्टा घूम रहा है जो कोहरे में लोगों के लिए दुर्घटना का कारण भी बन रहा है।

प्रतिदिन गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाया जा रहा है। गोशाला में 700 से अधिक गोवंश वर्तमान में हैं। फिर भी गोवंश को लगातार गोशाला में भिजवाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिशुपाल सिंह, प्रभारी ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें