फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, नीरज की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा कुर्रा के एक गांव की रहने वाली छात्रा को अगवा कर राजस्थान ले जाने में उसके ही गांव के नीरज का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार नीरज छात्रा को राजस्थान ले गया। वहां उसे विष्णु माली के सुपुर्द किया था। पुलिस नीरज की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक सामूहिक दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को यह बात सामने आई थी। मगर, किशोरी के बयान व पुलिस की जांच में अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि पता है कि नाबालिग छात्रा को नीरज अपने साथ राजस्थान ले गया। वहां उसे अजमरे के सुनाहार मोहल्ला राजगढ़ निवासी विष्णु माली को सौंपा था। पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के बाद विष्णु माली को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। नीरज की तलाश अभी जारी है। मामला विवेचनाधीन है, जो कि तथ्य प्रकाश में आएंगे। उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें