फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी आमिर मसूद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आदित्य वर्मा बन कर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी आमिर मसूद को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया।सदर कोतवाली क्षेत्र में रह रही गोरखपुर निवासी एक युवती के साथ शहर के मोहल्ला कटरा निवासी आमिर मसूद ने आदित्य वर्मा बन कर करीब चार साल पहले दोस्ती की थी। युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद लिवइन में रहा, गर्भवती होने पर चार बार युवती का गर्भपात कराया। इस दौरान अपनी हकीकत सामने नहीं आने दी। कुछ दिनों पहले युवती को पता चला कि जिसके साथ वह लिवइन में रह रही है उसका असली नाम आमिर मसूद है और वह शहर के कटरा मोहल्ले का रहने वाला है। भेद खुलने के बाद आरोपी धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाने लगा था। युवती को बंधक बनाकर आरोपी व उसके भाई मुवीन ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि सोमवार को एक सूचना पर आरोपी आमिर को ईशन नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें