मैनपुरी। जशहर के मोहल्ला छपट्टी में बुधवार की देर रात एक कपड़ा व्यापारी की घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने घर में बने कपड़े के गोदाम में भी तबाही मचा दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी दीपक अरोड़ा कपड़ा व्यवसाई है। बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते उनके घर में आग लग गई। जब तक परिजन को जानकारी हो पाती, तब तक आग ने दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। घर से आग की लपटें और धुआं निकलता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड वाहन भी आग बुझाने के लिए पहुंचे। मकान सकरी गलियों के अंदर होने की वजह से फायर ब्रिगेड का बड़ा वहां गली में फंस गया। कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग में घर में बने गोदाम में रखा लाखों रुपया का कपड़ा भी जल गया। आग लगने की इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
-