फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल चौराहे से लेकर ईशन नदी चौराहे तक हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
डीएम अंजनी कुमार सिंह अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई कराते हुए।  - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य मार्गों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई की। उन्होंने जेल चौराहे से लेकर ईशन नदी चौराहे तक खुद मौजूद रहकर मार्ग के किनारे किए अनाधिकृत अतिक्रमण को हटवाया। सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर उन पर जुर्माना लगाकर वसूली का आदेश दिया।
विज्ञापन


कार्रवाई की सूचना पर दोपहर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एके अरुण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने असंतोष व्यक्त किया कि बार-बार निर्देशों के बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरती जा रही है। सड़क के किनारे अतिक्रमण के कारण जल निकासी भी बाधित हो रही है, जिससे जेल चौराहे से लेकर ईशन नदी पुल, कुरावली रोड मोड़ तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है और आम लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर दिखाया कि दुकानदारों ने दुकान का सामान सड़क किनारे रखकर नाले बंद कर दिए हैं। वहीं, कुछ भवन स्वामियों ने अपने घर के सामने पशु बांधकर अवरोध पैदा किया है।



इन अतिक्रमणकारियों को किया गया चिन्हित

डीएम ने शैली टेंट हाउस, निराला हार्डवेयर (स्वामी गीतम सिंह), सुंदरम हार्डवेयर एंड दरवाजा, पूजा फर्नीचर (राम निवास), श्याम फर्नीचर, शिशुपाल सीमेंट एजेंसी और स्टार ट्रेडर्स (स्वामी प्रवीण कुमार) जैसे प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया। डीएम के अनुसार इन्होंने अपनी दुकानों के सामने शटरिंग, टेंट का सामान, लोहे के दरवाजे, ग्रिल आदि रखकर मुख्य सड़क तक कब्जा कर लिया है। इन पर भारी जुर्माना लगाने और बुधवार शाम तक अतिक्रमण हटाकर मार्ग और नाले को साफ करने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें