फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी में दो दशक बाद हुआ किसी अपराधी का एनकाउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार तड़के जब एलाऊ थाना क्षेत्र के तारापुर कट पुलिया के पास मैनपुरी पुलिस और आगरा एसटीएफ ने हाथरस के कुख्यात एक लाख के इनामी जीतू उर्फ जितेंद्र ठाकुर का अंत किया। इससे पहले वर्ष 2006 में 18 जून को दन्नाहार क्षेत्र में पुलिस ने फिरोजाबाद के अपराधी मनीष उर्फ भोले नाई को ढेर किया था।
विज्ञापन

मई 2006 में दन्नाहार थाने में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार बरनाहल थाने के सिपाही राजेश यादव क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहा था। तभी वहां से मनीष उर्फ भोले नई, जिसकी पहचान उसकी करिश्मा बाइक थी। उस पर सवार होकर अपने दो साथी आमोद गोस्वामी व एक अन्य के साथ जा रहा था। सिपाही राजेश यादव ने रोका तो तीनों बदमाशों ने सिपाही की हत्या कर दी थी। इसके बाद मैनपुरी पुलिस ने 18 जून 2006 को मनीष उर्फ भोले नाई को घेर लिया था। मनीष ने पुलिस पर गोली चलाई थी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनीष ढेर हो गया था। मनीष नाई, आमोद व इनका एक अन्य साथी आगरा के ओपी लाला गैंग के सदस्य थे। आमोद फिरोजाबाद में एनकाउंटर में मारा गया। तीसरा आगरा के शैल कुंद्रा हत्याकांड में शैल कुंद्रा की गोली लगने से घायल होने के बाद मर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें