फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 7 घंटे चार हजार घरों की बिजली रही गुल, हवा और पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
शहर के करहल रोड ​उपकेंद्र पर 33 केवीए का नया ब्रेकर स्थापित कराते बिजली कर्मी। - फोटो : निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। भीषण गर्मी के साथ बढ़ती बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान करके रख दिया है। बृहस्पतिवार को शहर के करहल रोड उपकेंद्र पर 33 केवी लाइन का नया ब्रेकर स्थापित कराया गया। इसके चलते उपकेंद्र से पोषित शहर के 40 मोहल्लों के करीब 4 हजार घरों की बिजली आपूर्ति 7 घंटे बंद रही।विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहर में मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। जर्जर केबलों के बदलने और परिवर्तकों की क्षमता व़ृद्धि का कार्य कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को निगम की ओर से उपकेंद्र करहल रोड पर 33 केवी लाइन का नया ब्रेकर स्थापित किया गया। शहर के मोहल्ला अग्रवाल, कृष्णा नगर, चौहान नगर, मोहल्ला लोहाई, बजाजा बाजार, सीताराम मार्केट, मेहमूद नगर, मोहल्ला गाड़ीवान सहित करीब 40 मोहल्लों के 4 हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। भीषण गर्मी में उनको हवा और पानी के लिए तरसना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें