फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी सिपाही निलंबित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। गांव जगरूपपुर में दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी कासगंज में तैनात सिपाही अजीत उर्फ जीतू को सस्पेंड कर दिया गया है। मैनपुरी पुलिस ने सिपाही की रिपोर्ट कासगंज एसपी को भेजी थी। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर में छह सितंबर की सुबह योगेंद्र सिंह और पड़ोसी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भूदेव सिंह के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। भूदेव ने अपने शिक्षक पुत्र अवनीश व कासगंज के पटियाली थाने में तैनात आरक्षी पुत्र व दो अन्य के साथ मिल कर झगड़ा शुरू कर दिया था। अवनीश ने रिपीटर से गोली मार कर योगेंद्र की हत्या कर दी थी। वहीं भतीजा विनय गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन

उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दोहरे हत्याकांड में भूदेव उनके दो पुत्र अवनीश, आरक्षी अजीत उर्फ जीतू गांव के बॉबी और सागर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

मैनपुरी पुलिस की ओर से कासगंज पुलिस को रिपोर्ट भेजी थी, इसके बाद कासगंज एसपी ने पटियाली थाने में तैनात आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि कोतवाली पुलिस भूदेव और शिक्षक पुत्र को जेल भेज चुकी है, मगर आरक्षी अजीत व दो अन्य आरोपी अभी भी गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। पुलिस इनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें