फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेश में जान बूझकर पेपर कराए जा रहे लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में जान बूझकर पेपर लीक कराए जा रहे हैं। सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती है। प्रदेश का लाखों युवा रोजगार पाने के लिए भटक रहा है। सरकार रोजगार के अवसर मुहैया नहीं करा पा रही है। बेरोजगार खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को सांसद आवास विकास में सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में एनडीए को पीडीए ही हराएगा। विरोधी दलों के नेताओं को सीबीआई और ईडी की ओर से परेशान किया जा रहा है। समाजवादी हमेशा जनता के बीच रहकर उनके दुख दर्द में शामिल होते हैं।

सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिला, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। सरकार किसी को कोई लाभ नहीं दे सकी है। समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को किसान, नौजवान, महिला, व्यापारी मिलकर हराएंगे। प्रदेश में पीडीए बेहतर प्रदर्शन करके केंद्र से एनडीए की सरकार को हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें