फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खरीदार बनकर आई महिला चुरा ले गई जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैनपुरी। शहर में करहल रोड के पास निवास कर रहे एक सराफा व्यापारी की दुकान पर एक महिला ग्राहक बन कर आई। जेवर दिखाने के लिए कहा, इस दौरान सोने का पैंडल, कान की बाली, नोजपिन एक नाक की बाली चोरी कर ले गई। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सराफा व्यापारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में करहल रोड जुगल मिष्ठान वाली गली निवासी सौरभ वर्मा घर में सराफा की दुकान का संचालन करते हैं। 27 फरवरी की दोपहर दुकान पर एक महिला आई और जेवर दिखाने के लिए कहने लगी। सौरभ महिला को जेवर दिखाने लगे, इस बीच दुकान पर और भी ग्राहक आ गए। वह किसी काम के लिए बाजार चला गया और पत्नी ग्राहकों को सामान दिखाने लगी। इस बीच मौका पाकर महिला ने एक सोने का पैंडल, कान की बाली, नोजपिन एक नाक की बाली चुरा ली। कुछ देर जेवर देखने के बाद महिला बिना कुछ खरीदे ही वहां से चली गई। शक होने पर जब दुकान में लगे सीसीटीवी देखे गए तो महिला की हरकत की जानकारी हुई। दुकानदार ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें