फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेंगू के मरीज मिलने पर दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

विज्ञापन
फोटो 37 गांव सुरजनपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार पीड़ितों से जानकारी लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले 48 घंटे में डेंगू के तीन मरीज मिलने के बाद सीएमओ के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित गांव पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बिछवां के गांव राजपुरा और सुरजनपुर में शिविर लगाए। एक टीम क्षेत्रीय सीएचसी से भेजी गई। वहीं, दूसरी टीम जिला मुख्यालय से भेजी गई। जिले में पिछले डेढ़ महीने से वायरल बुखार के साथ ही डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। बिछवां क्षेत्र के गांव राजपुरा और सुरजनपुर में डेंगू पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ के निर्देश पर दोनों ही गांव में रविवार को शिविर लगाकर 41 मरीजों को उपचार दिया गया। शिविर में पहुंचे बुखार के मरीजों की खून की जांच के लिए नमूने लेकर जिला अस्पताल की लैब में भेजे गए। जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बिछवां के गांव राजपुर निवासी बृजपाल सिंह और सुरजनपुर निवासी शैलेंद्र कुमार को चार अक्तूबर को जिला डेंगू पॉजिटिव मिलने पर जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया था। गांव राजपुरा में रविवार को लगे शिविर में कुचेला सीएचसी प्रभारी डाॅ. सिद्धार्थ भदौरिया अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं, सुरजनपुर सीएचसी सुल्तानगंज प्रभारी डाॅ. पपेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय से डाॅ. अमित राजपूत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों ही गांव में एंटी-लार्वा का छिड़काव कर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण और साफ-सफाई रखने के प्रेरित किया। टीम में सतेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
डेंगू की प्राथमिक जांच में तीन मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर तीनों मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में मरीज मिले थे वहां टीम भेजकर शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डाॅ. आरसी गुप्ता, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें