फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दौड़ी निशुल्क बसें, महिला यात्रियों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बेवर बस स्टैंड पर बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का नामांकन करते हरवीर सिंह।
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों के लिए रोडवेज ने शुक्रवार सुबह छह बजे से मुफ्त यात्रा सेवा शुरू कर दी। यह सेवा आज और कल रात 12 बजे तक जारी रहेगी। मुफ्त यात्रा का लुत्फ रोडवेज की बसों में हजारों बहनों ने पहले दिन उठाया। आज रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर परिवहन निगम के दावों की परीक्षा होगी।भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज यानी शनिवार को मनाया जाएगा। दूसरे शहरों में रहने वाले भाइयों को राखी बांधने के लिए बहने रवाना हो रही हैं। शुक्रवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भारी संख्या पहुंची, महिलाएं ने मुफ्त यात्रा का लाभ लेते हुए रोडवेज बसों में सफर कर रही है।
विज्ञापन

एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि डिपो के बेड़े में 82 बसें है। इनका संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। रक्षाबंधन के लिए कई मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही हर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। परिवहन निगम ने 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा की घोषणा की है।

बसों में सवार होने के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद
बेवर। रक्षाबंधन से एक दिन पहले रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ सुबह से शाम तक देखी गई। कानपुर और फर्रुखाबाद मार्ग पर गाड़ियों में सवार होने के लिए सवारियों को बहुत ही जद्दोजहद करनी पड़ी। बेवर डिपो के बेड़े में 61 बसें हैं, जिन्हें निर्धारित समय पर भेजने हेतु विभागीय कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र ने बताया कि सभी बसों को निर्धारित मार्ग पर रवाना किया गया है, जिस मार्ग पर सवारियां ज्यादा है उस मार्ग पर अतिरिक्त बसों को भेजा गया है। यात्रा के दौरान सवारियों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें