फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मगरमच्छ देख भगदड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
​घिरोर के कस्बा डालगंज में बैठा मगरमच्छ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा के मोहल्ला डालगंज में दुकानों के सामने खड़ी कार के नीचे कहीं से एक मगरमच्छ आ गया। सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के मकान के समीप बनी दुकानों के सामने कार खड़ी हुई थी। रात को अचानक कहीं से मगरमच्छ आकर कार के नीचे आ गया। सुबह लोगों की जब नजर पड़ी तो लोगों में भगदड़ मच गई। काफी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई। नगर के लोगों की ओर से घिरोर थाना प्रभारी को सूचना दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समीप से दूर किया। पुलिस की सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम में सुशील तिवारी, अशोक यादव आदि अन्य लोगों के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें