फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी ठगी, कर देगी हैरान: मोबाइल नंबर से बनाई फर्जी UPI ID, खाते से उड़ाए 10.26 लाख रुपये; मैसेज देख उड़े होश

Fri, 14 Jul 2023 10:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एक युवक ठगी का शिकार हो गया। नामजद लोगों ने मोबाइल नंबर से फर्जी यूपीआई आईडी बना ली। इसके साथ ही एटीएम भी जारी करा लिया। इसके बाद खाते से 10.26 लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के अवध नगर निवासी एक युवक ठगी का शिकार हो गया। नामजद लोगों ने मोबाइल नंबर से फर्जी यूपीआई आईडी बना ली। इसके साथ ही एटीएम भी जारी करा लिया। इसके बाद खाते से 10.26 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

ये है मामला 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उनके यहां काम करने वाले कार चालक शिवम सक्सेना ने अपने साथी आशीष, रवी और प्रदीप भारद्वाज के साथ मिल कर उनके बैंक खाते में लगे मोबाइल नंबर की सिम चोरी कर ली। इसके बाद खाते से यूपीआई बनाकर एक एटीएम भी जारी करा लिया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
 
विज्ञापन

कुल 10.26 लाख रुपये की ठगी 

 30 मई 2023 को पहली बार उनके खाते से रुपये निकाले गए। इसके बाद कई बार में अब तक खाते से करीब 10.26 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। जब बैंक जाकर उन्होंने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। तब उन्हें ठगी के बारे में जानकारी हो सकी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें