फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले से बूथ स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को शहर के आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जोनल समन्वयक और पूर्व विधायक डॉ़ अनिल चौधरी ने अभियान की समीक्षा। उन्होंने कहा कि जिले से बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं, पार्टी की मजबूती के लिए मंथन करते हुए जिला से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाना होगा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान दिया है। पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को दिन-रात मेहनत करनी है। वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को पार्टी में वरियता दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाए, आने वाला समय कांग्रेस का ही है। शहर कोऑर्डिनेटर इमरान अली ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करती है। बैठक में जनपद फ्रंटल कोऑर्डिनेटर अवधेश बक्षी, जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, अर्चना राठौर, अजय दुबे, शहर अध्यक्ष डॉ़ नागेंद्र सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बैठक के बाद डॉ़ अनिल चौधरी ने शहर के मोहल्ला सरावज्ञान में वार्ड अध्यक्ष इलाही बख्श के घर पर पार्टी का झंडा लगाया। बैठक में विद्याराम यादव, अरविंद यादव, मुंशीलाल शाक्य, मनोज दीक्षित, शहाबुद्दीन मंसूरी, पूरन चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश दुबे, शरद पचौरी, रमेश चंद्र वर्मा, अनुपम शाक्य, राशिद सिद्दीकी, प्रियंका राठौर, सुरेश चंद्र गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें