फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गमगीन माहौल में हुआ बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर सूख रही मक्का पर बाइक फिसलने के कारण डंफर की चपेट में आने से मृत करहल के गांव अगरापुर निवासी बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में गांव में हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल गांव राम प्रवेश का आगरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घर में मातम छाया है। गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।करहल थाना क्षेत्र के गांव अगरापुर निवासी रामप्रवेश (50) बुधवार को पुत्री अनामिका (20) और चचेरी बहन (25) उत्प्रेक्षा उर्फ मीनेश को साथ लेकर बटेश्वरधाम दर्शन के लिए गए थे। फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर सूख रही मक्का पर उनकी रपट गई। पीछे से आ रहे डंफर ने तीनों को चपेट में ले लिया। मौके पर ही उत्प्रेक्षा की मौत हो गई थी। वहीं, राम प्रवेश व उनकी बेटी अनामिका गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय अनामिका ने भी दम तोड़ दिया। राम प्रवेश का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद हादसे में जान गंवाने वाली बुआ उत्प्रेक्षा और भतीजी अनामिका के शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल के बीच दोनों के शवों का अंतिम संस्कार गांव में हुआ।
विज्ञापन


मक्का बनी काल, हादसे ने उजाड़ दिए सपने

उत्प्रेक्षा (25) और अनामिका (20) अपने परिवार के लिए उम्मीद की किरण थीं। उनके असमय निधन से न केवल घर में मातम पसरा है, बल्कि उनके सपनों पर भी विराम लग गया है। उत्प्रेक्षा आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थीं। वह मेहनती और आत्मनिर्भर थीं, और हादसे से मात्र दो दिन पहले ही गांव आई थीं। उनके लौटने की खुशी अभी परिवार ने ठीक से मनाई भी नहीं थी कि यह दुखद घटना हो गई। वहीं, अनामिका बीएससी की छात्रा थीं और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवारने के सपने देख रही थीं। अपनी पढ़ाई में लगनशील अनामिका अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें