गांव सठिगवां में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : samvad
किशनी। गांव सठिगवां में बृहस्पतिवार की सुबह बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आक्रोशित समाज के लाेगों ने कार्रवाई की मांग की। सूचना पर तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। इसके बाद प्रतिमा को सही कराया गया। मामले में जांच कर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।थाना क्षेत्र में चितायन नगरिया में बाबा साहब की प्रतिमा उखाड़े जाने की घटना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह गांव सठिगवां में लगी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन तहसीलदार घासीराम, प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। प्रतिमा सही होने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर भी बसपा नेताओं के साथ गांव सठिगवां पहुंचे। अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। माहौल शांत होने के बाद अधिकारी व पुलिस बल गांव से वापस लौट गया। इस दौरान अनंतराम, अनुज प्रताप, संतोष शाह, राकेश कुमार, अजय पाल, उदयभान आदि मौजूद थे।