फोटो 29 स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्रोत विभाग
- फोटो : credit
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर के लिए बुधवार को ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से चार का चयन प्रशिक्षण के लिया गया।
क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में 30 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सेंटर में चार स्थान रिक्त थे। ट्रायल के बाद प्रशिक्षण के लिए चार चयनित हुए हैं जिनमें दो बालक और दो बालिकाएं शामिल हैं। ट्रायल एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे, वालीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार और क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव आदि मौजूद रहे। संवाद