फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अक्षय तृतीया पर खूब गूंजी शहनाई, जमकर खरीदे स्वर्ण आभूषण

विज्ञापन
शहर के सदर बाजार में सर्राफा की दुकान से खरीददारी करते ग्राहक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। अक्षय तृतीया पर शादी-विवाह सहित कई शुभ कार्य हुए। लोगों ने स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी की। शहर के बाजार में बुधवार को खूब रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

बुधवार को अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम से मनाया गया। किसी भी शुभ कार्य के लिए खास माने जाने वाले अक्षय तृतीया पर जिलेभर में शादियों की धूम दिखाई दी। जिलेभर में बुधवार को करीब 250 से अधिक विवाह संपन्न हुए। अक्षय तृतीया पर दिनभर पर बाजारों में खूब रौनक दिखार्द देने और अच्छा व्यापार चलने से व्यापारियों के चेहरे पर भी चमक देखी गई।
अक्षय तृतीया पर स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया पर शहर के सर्राफा बाजार भी गुलजार रहे। लोगों ने स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी की। इसके अलावा मोबाइल, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, बर्तनों आदि की भी खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो मोबाइल कारोबार को मिली गति
अक्षय तृतीया पर जिले में करीब 250 से अधिक विवाह संपन्न हुए। इससे पहले बुधवार को सर्राफा व्यवसाय के साथ ऑटो मोबाइल कारोबार ने गति पकड़ी। लोगों ने अपनी बेटियों की शादी में उपहार स्वरूप चार पहिया और दो पहिया वाहन देने के लिए खरीदारी की। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने वाहन खरीदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें