फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेवर हादसे में परिवार खोने वाली आराध्या को पांच लाख रुपये दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास एक अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत और गंभीर रूप से घायल हुई 11 वर्षीय आराध्या को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिली है। इस दुर्घटना में आराध्या ने अपने माता-पिता और परिवार के तीन अन्य सदस्यों को खो दिया था।
विज्ञापन

मूलरूप से हरीपुर कैथोली गांव और हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, छिबरामऊ, कन्नौज के दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) और आराध्या (11) कार में बैठी थी। दीपक कार चला रहे थे। दीपक व उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्य चौहान का जन्मदिन मनाकर छिबरामऊ लौट रहा था। जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास हाईवे पर बारिश के कारण हुए जलभराव का पानी बगल से गुजरे एक ट्रक के पहियों से उछलकर दीपक की कार के अगले शीशे पर गिरा। इससे दीपक की कार अनियंत्रित होकर हाईवे की कानपुर-दिल्ली लेन पर डिवाइडर को पार करते हुए जा पहुंची। उस लेन पर गर्डर से लदे एक ट्रोला से टकरा गई। हादसे में 11 वर्षीय आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य सभी की मौके पर ही मौत हो गई। आराध्या का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए, छिबरामऊ की विधायक अर्चना पांडेय और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि स्वीकृत कराने का प्रयास किया। शुक्रवार को विधायक अर्चना पांडेय और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रतिनिधि अतुल प्रताप सिंह ने सैफई पहुंचकर आराध्या को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान छिबरामऊ के एसडीएम ध्यानंदर द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, शेखर चौहान और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें