मैनपुरी। राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी और राजकीय पॉलिटेक्निक छाछा भोगांव मैनपुरी के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। प्रथम दिन छात्रा वर्ग में खुशी और छात्र वर्ग में अजय का दबदबा रहा।
पहले दिन 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान रंजना, द्वितीय स्थान खुशी और तृतीय स्थान शिवानी और मयूरी ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान आशी और तृतीय स्थान आस्था मिश्रा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आशी, द्वितीय स्थान शिल्पी और तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम स्थान अजय, द्वितीय स्थान राजू ने और तृतीय स्थान शिवा ने प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अजय, द्वितीय स्थान प्रशांत यादव और तृतीय स्थान अंकित कुमार ने प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रथम स्थान अमन, द्वितीय स्थान शिवम कुमार और तृतीय स्थान गौरव कुमार ने प्राप्त किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शरद यादव और मधुरिमा गुप्ता ने किया। प्रीति सिंह, नवनीत यादव, संजीव कुमार गुप्ता, दुजेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर यादव, जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र रत्न आदि मौजूद रहे।