सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा नेता।
- फोटो : भाजपा
मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर को डाॅ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर से जोड़े जाने पर भाजपा राजनीतिक रूप से हमलावर हो गई है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जेल चौराहा पहुंची। आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कहा, सपा की ओर से बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर से जोड़कर अखिलेश यादव का चेहरा लगाना बेहद निंदनीय है। भारतीय संविधान का सम्मान भाजपा के आचरण में है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शुभम जाटव, राजेश खटीक, बलवीर धनगर, ओमप्रकाश दिवाकर, विशाल वाल्मीकि, शिवअवतार वाल्मीकि, विमला राजपूत, कविता राठौर, अनीता लोधी, मनोरमा सिंह, सधना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
भोगांव में भी हुआ हंगामा
भोगांव। भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया ने सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को रामलीला मैदान में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने भाजपा के लोगों ने अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राजपूत ने कहा कि सपा के मुखिया पीडीए का नारा दे रहे हैं। मगर, वह अपने परिवार को ही बढ़ावा दे रहे हैं। इस दौरान संजय सनातनी, आशू सक्सेना, देवेंद्र सिंह लोधी, संजय बजरंगी, राजन गिहार, रामकुमार कठेरिया, भोले वाल्मीकि, प्रदीप कठेरिया, गौरव गिहार, विशाल आदि मौजूद रहे।