फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी नवोदय कांड: प्राचार्य की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के यहां जमा हुए कागजात

Sun, 02 Oct 2022 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जवाहर नवोदय छात्रा कांड की स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 22 सितंबर को छात्रा के पिता की गवाही पूरी हो चुकी है। छात्रा की मां की गवाही के लिए कोर्ट में एक अक्तूबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बहुचर्चित जवाहर नवोदय कांड में प्राचार्य सुषमा सागर की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद वकील ने जमानत के कागज स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में जमा कर दिए हैं। कोर्ट में जमा किए गए कागजों को स्पेशल जज ने सत्यापन के लिए तहसील को भेजा है। जमानत के कागजों की सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही प्राचार्य की जेल से रिहाई होगी।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा की मौत के बाद पुलिस द्वारा भेजी गई चार्जशीट के आधार पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। विद्यालय की तत्कालीन प्राचार्या सुषमा सागर को छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एसआईटी ने जेल भेज दिया था। जिला न्यायालय से जमानत खारिज होने के बाद प्राचार्य के आवेदन पर हाईकोर्ट ने प्राचार्य की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है।
 
प्राचार्य सुषमा सागर के वकील ने प्राचार्य को जेल से रिहा कराने के लिए दो जमानतगीरों के कागज कोर्ट में जमा कराए हैं। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी ने जमानतगीरों के कागजों को देखने के बाद उनका सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। जमानत के कागज सत्यापन कराने के लिए संबंधित तहसील को भेजे गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही प्राचार्य को जेल से रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Firozabad: दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस ने लगा दी एफआर, आहत पीड़िता ने खा ली थीं 80 गोलियां

मुकदमे की चल रही है सुनवाई

जवाहर नवोदय छात्रा कांड की स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 22 सितंबर को छात्रा के पिता की गवाही पूरी हो चुकी है। छात्रा की मां की गवाही के लिए कोर्ट में एक अक्तूबर की तारीख तय की गई है। छात्रा की मां को गवाही देने के लिए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट से नोटिस भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें