फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए मुस्लिम युवक को मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
विज्ञापन
संघ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मैनपुरी के कुरावली में एक मुस्लिम युवक को संघ के जयघोष कार्यक्रम में शामिल होना महंगा पड़ गया। युवक का आरोप है कि समाज के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसे और उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 
मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला घनराजपुर निवासी युवक सगीरुद्दीन उर्फ गुड्डू अंसारी ने 18 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयघोष स्वयंसेवक समागम में भाग लिया था। पीड़ित के अनुसार आरएसएस के इस आयोजन में सम्मिलित होने पर समाज के ही कुछ लोग उससे नाराज हो गए।  

जब वह घर लौटा तो मोहल्ले के ही रहने वाले ये लोग असलहा लेकर घर में घुस आए। तमंचा तानकर उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच उसकी चार माह की बेटी गिरकर घायल हो गई। पत्नी की सूचना पर जब वह दुकान से घर पहुंचा तो उसे भी धमकाया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।  थानाध्यक्ष कुरावली आशीष कुमार ने बताया कि युवक तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने पहुंचा था। इस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में कुछ भाजपा नेताओं ने भी कार्रवाई के लिए पुलिस से कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें