फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी नरसंहार: पांच कत्ल करने के लिए बनवाया था ऐसा फरसा, एक झटके में मौत; जो मिला काटता चला गया

Sun, 25 Jun 2023 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शिववीर ने एक महीने पहले ही चारा काटने की मशीन के ब्लेड से ये मजबूत फरसा बनवाया था। तब घरवालों को अंदाजा भी नहीं होगा कि वह इसी फरसे से घर का सर्वनाश कर देगा।
विज्ञापन
mainpuri news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी के गांव गोकुलपुर में नवविवाहित छोटे भाई, नई नवेली दुल्हन के साथ पांच रिश्तेदारों का कत्ल करने वाले शिववीर ने जिस फरसे से हत्याकांड को अंजाम दिया, वो बेहद खास है। ये फरसा बाजार में मिलता नहीं है। इसे उसने बनवाया था। 

विज्ञापन

 

पहले ही बना चुका था हत्या का प्लान 

अपनों का खून बहाने वाला गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर शायद एक महीने पहले ही हत्याकांड की पृष्ठभूमि तैयार कर चुका था। करीब एक माह पहले ही चारा काटने वाली मशीन के ब्लेड को वह मजबूत फरसा बनवाकर घर लाया था। उस समय घर के किसी सदस्य को इस बात को जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि इसी फरसे से शिववीर परिवार के ही लोगों का खून बहाएगा। 

बरात के लौटने से पहले ही आ गया था घर 

शिववीर भाई सोनू की शादी में शामिल तो जरूर हुआ, लेकिन वह रस्मों से अलग ही रहा। वह शादी समारोह के दौरान किसी भी फोटो में नजर नहीं आया। जानकारी यह भी मिली है कि वह बरात लौटने से पहले ही घर आ चुका था। शायद वह रात होने और मौके का इंतजार कर रहा था।

सभी को पिलाई कोल्डड्रिंक 

दिन भर शादी की रस्में चलीं, रात को एक बजे तक डीजे बजा और खूब नाच गाना हुआ। इस बीच शिववीर ने कोल्डड्रिंक भी पिलाई। इसके कुछ देर बाद ही सभी लोग सोने के लिए चले गए। शिववीर ने छत पर सो रही नवविवाहित बहू सोनी पर फरसा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पास ही सो रहे उसके पति मझले भाई सोनू (24) पर फरसा से कई वार कर हत्या कर दी। 

फिर आंगन में खेल मौत का खेल 

इसके बाद नीचे आकर आंगन में सो रहे छोटे भाई भुल्लन (22), बहनोई सौरभ (23) निवासी चांदा हविलिया थाना किशनी और भुल्लन के दोस्त दीपक उपाध्याय (20) निवासी फिरोजाबाद की गला काट कर हत्या कर दी। गुस्से में आरोपी ने घर के बाहर सो रही पत्नी डॉली और मामी सुषमा पत्नी विनोद निवासी नगला रामलाल थाना भरथना जनपद इटावा पर हमला किया। 
विज्ञापन

खुद को मार ली गोली 

इस बीच वह लोग जाग गए और शोर मचा दिया। सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद आरोपी ने घर के पीछे जाकर तमंचा से खुद के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज और परिजन की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। पांच लोगों की हत्या से गांव के लोग दहल उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें