मैनपुरी में मुठभेड़ में पुलिस ने जिस बदमाश मोना यादव को गिरफ्तार किया है। वह स्कूल में टॉपर रहा है। इसके अलावा उसने बीएससी भी किया है।
उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया था। मोना यादव शिकोहाबाद पालीवाल इंटर कालेज से हाईस्कूल में 80 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
वह बीएसी का छात्र था, लेकिन बदमाश बनने का जुनून उसे जरायम जगत में ले आया। मोना के पिता के पास करीब 15 बीघा
जमीन है। दो मंजिला घर व सभी सुख सुविधाएं भी घर में मौजूद हैं।
बरनाहल थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में मोना ने कहा कि उसे राजनीतिक संरक्षण मिल गया होता तो आज उसका कद बहुत ऊंचा होता।