22एमएनपी-18-बेवर में बंदर से मिले मोबाइल को उसके मालिक को सौंपता व्यक्ति
- फोटो : MAINPURI
बेवर। मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी एक युवक ने बंदर से मिले मोबाइल को उसके मालिक तक पहुंचा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अनुपम सिंह कस्बा बेवर में जीटी रोड पर एक मोबाइल कंपनी के गोदाम पर कार्यरत हैं।
20 दिसंबर को गोदाम से एक बंदर एक पैक मोबाइल उठा कर ले गया। पता लगने के बाद अनुपम ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। उक्त मोबाइल उसी दिन टहल कर घर जा रहे मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी अनिरुद्ध सिंह की नजर में आ गया। बंदर को बिस्किट डालने के बाद उन्होंने मोबाइल ले लिया और फिर घर जाकर सोशल मीडिया मोबाइल मिलने की जानकारी शेयर की। सोशल मीडिया के जरिए यह खबर अनुपम तक पहुंची तो बृहस्पतिवार को अनिरुद्ध से संपर्क किया। मोबाइल के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद अनिरुद्ध ने बंदर से मिले मोबाइल को वापस लौटा दिया। उनकी इस ईमानदारी पर अनुपम व कंपनी के अन्य कर्मियों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।