फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हार्ट अटैक से रिश्तेदारी में आए युवक सहित दो की मौत

Sat, 30 Dec 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के बीच हार्ट के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बाइक से रिश्तेदारी में आए युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से हार्ट के चार मरीज गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के थाना विशुनगढ़ कि गांव धीरपुर नगरिया निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बीनामऊ में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। शनिवार को वह अपने घर बाइक से वापस जाने को तैयार हुए तो उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। रास्ते में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को साथ लिया और बाइक से जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां जिला अस्पताल में उपचार के चंद मिनटाें में ही उनकी मौत हो गई।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला घनी निवासी 60 वर्षीय ओमकार सिंह को शनिवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें