फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तमंचा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नामजद पर तमंचा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। एसपी से मामला दर्ज कराने व आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि 28 दिसंबर की शाम को वह खेत पर शौच के लिए जा रही थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे नामजद ने उसे पकड़ लिया। उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने तमंचा दिखा कर धमकाया। कहा कि भागी तो गोली मर दूंगा। इसके बाद तमंचा के बल पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि इस बारे में अगर किसी से कुछ कहा तो तुझे मार दूंगा। अगले दिन वह थाने पहुंची और शिकायत की लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी नहीं कराया गया। पीड़िता ने एसपी से कहा कि उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। एसपी ने शिकायत जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें