फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri 3rd Phase Voting: मुलायम के गढ़ सुबह से ही बूथों पर लगी लंबी कतार, मतदाताओं में दिख रहा गजब का उत्साह

Tue, 07 May 2024 07:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी की सबसे चर्चित मैनपुरी संसदीय सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सांसद बनने के लिए इस बार आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। यहां से 17.90 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शाम छह बजे तक चलने वाले इस मतदान के लिए 1603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
मैनपुरी में मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की 1646 मतदेय स्थलों पर मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। पोलिंग पार्टियों ने पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉकपोल कराया। उनकी संतुष्टि के बाद वास्तवित मतदान शुरू किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन


तीसरे चरण में मैनपुरी सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी विनोद कुमार भी सुबह ही भ्रमण पर निकले। उन्होंने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को किसी भी अराजक तत्व को परिसर में प्रवेश न करने के देने के निर्देश दिए। सुबह मतदान की रफ्तार कुछ धीमी नजर आई। किसी मतदेय स्थल पर मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे तो कहीं पोलिंग पार्टियां मतदाताओं का इंतजार करती हुई नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें