मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतारें
- फोटो : अमर उजाला
मयन ऋषि की नगरी मैनपुरी के मत 'वालों' ने इस बार मतदान को लेकर जोश कम दिखाया है। इस बार संसदीय क्षेत्र में 2014 की तुलना में 3.09 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। कम मतदान प्रतिशत ने नेताओं की चिंता बढ़ा दी है।
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में 57.37 फीसदी मतदान
मैनपुरी- 56.91
भोगांव- 58.03
किशनी- 59.80
करहल- 56.53
जसवंतनगर- 55.60
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान मैनपुरी सीट पर 57.37 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां सिर्फ 55.6 प्रतिशत ही वोट पड़े।
वहीं पांच विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान किशनी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां 59.80 प्रतिशत वोट पड़े। बात अगर 2014 के चुनाव की करें तो उस समय 60.46 प्रतिशत मतदान हुआ था।