फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खो-खो में मैनपुरी बालिका वर्ग में विजेता

Fri, 03 Oct 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 24 मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ करते डाॅ़ अशोक कुमार। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की बालक और बालिकाओं वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया।अंडर-14 बालिका वर्ग में मैनपुरी की टीम विजेता रही। बालक वर्ग में आगरा और फिरोजाबाद संयुक्त विजेता रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में आगरा और मथुरा तथा बालक वर्ग में भी मैनपुरी और आगरा संयुक्त विजेता रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में मैनपुरी और मथुरा तथा बालक वर्ग में आगरा और मथुरा ने संयुक्त रूप से बाजी मारी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लालजी धूरिया, राजकुमार, उमेश, सुनील द्विवेदी, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, रश्मि सिंह, कलीम, अजीत यादव और प्रमोद कुमार ने निभाई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ़ अशोक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें