फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: किशोरी ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव बरुआ नैगवां निवासी एक किशोरी ने बृहस्पतिवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

गांव बरुआ नैगवां के रहने वाले प्रमोद कुमार की 17 वर्षीय पुत्री निशा बृहस्पतिवार की शाम घर पर थी, देर शाम वह कमरे में चली गई थी, बाद में परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो किशोरी का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह नजारा देख परिजन की चीख निकल गई, शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया, किशोरी ने खुदकुशी क्योंकि इसको लेकर परिजन कोई भी वजह की जानकारी नहीं दे सके। उक्त घटना के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें