अप्रैल के साथ ही मार्च की भी रैंकिंग जारी की गई, जिसमें मैनपुरी को 36वां स्थान प्राप्त हुआ। बृहस्पतिवार को रैंकिंग जारी होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी जिले को टॉप रैंक में रखने के लिए लगातार प्रगति में सुधार सुनिश्चित करने के लिए कहा।
मंडल में मैनपुरी टॉप, फिरोजाबाद फिसड्डी
प्रदेश में तो रैंकिंग में मैनपुरी ने बेहतर प्रदर्शन किया ही है, वहीं मंडल के चारों जिलों में भी मैनपुरी टॉप पर है। मंडल में 14वें स्थान के साथ मैनपुरी प्रथम स्थान पर, 50वें स्थान के साथ मथुरा द्वितीय स्थान पर, 64वें स्थान के साथ आगरा तीसरे और 68वें स्थान के साथ फिरोजाबाद सबसे फिसड्डी है। ऐसे में मैनपुरी के लिए इस रैंकिंग को आगे भी बनाए रखना चुनौती है।
38 बिंदुओं में से 30 में मैनपुरी एक श्रेणी में
कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा रैंकिंग के लिए कुल 73 बिंदुओं/योजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट ली जाती है। इसमें मैनपुरी में केवल 38 बिंदु ही लागू होते हैं। इसमें से 30 बिंदुओं में मैनपुरी को ए श्रेण, दो को बी श्रेणी और छह को डी श्रेणी में रखा गया।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ये सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी सुधार की ओर बढ़ रहा है। मैं इसके लिए सभी को बधाई देता हूं। साथ ही आगे और अधिक सुधार के लिए सभी पूर्ण जिम्मेदारी से प्रयास करें, ताकि मैनपुरी टॉप टेन में पहुंच सके।