फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: कुत्ते नोच रहे थे मृत गोवंशों के शव, दो वीडियो हुए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोशल मीडिया पर सोमवार को कुरावली और कुसमरा में गोवंश के शव को कुत्तों द्वारा नोंचने के दो वीडियो वायरल हुए। आननफानन जानकारी होने पर नगर पंचायत प्रशासन ने मृत गोवंश के शवों को दफनाया। लेकिन कहीं न कहीं ये वीडियो लचर व्यवस्था पर सवालिया निशान जरूर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड पर पड़े एक मृत गोवंश को कुत्तों द्वारा नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे लोगों में आक्रोश नजर आया। वहीं जानकारी होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने कर्मचारियों को मौके पर भेजा। जेसीबी से मरे गोवंश को उठाकर नगर के बाहर ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि मरे गोवंश के जीटी रोड पर पड़े होने की जानकारी मिली थी।
वहीं कुसराम में महाकवि देव इंटर कॉलेज के पास एक मरे गोवंश को कुत्तों द्वारा नोंचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। शाम को नगर पंचायत कर्मचारियों ने शव को भी गड्ढा खोदकर दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरे गोवंश को कुत्तों द्वारा नोंचने के वायरल हुए वीडियो की जानकारी नहीं है। जानकारी की जाएगी, जहां भी लापरवाही हो रही है, उसे दुरुस्त किया जाएगा।
-रामजी मिश्रा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें