फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: रसूखदारों ने राजमिस्त्री को पीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। एक मकान का निर्माण कार्य कर रहे अनुसूचित जाति के राजमिस्त्री को रसूखदार लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं। उसे पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी मनोज कुमार जाटव राजमिस्त्री का काम करता है। तीन दिन पहले वह पड़ोसी गांव हरचंदपुर निवासी राजेश सिंह की आबादी की नींव भरने के लिए गया था। वह नींव भरने के लिए नापतौल कर रहा था तभी गांव हरचंदपुर निवासी रसूखदार अजब सिंह, अवधेश उर्फ पप्पू, कौशलेंद्र उर्फ बिल्ला, उपेंद्र उर्फ पिंकू वहां आए और राजमिस्त्री को जातिसूचक गालियां देने लगे।
मना करने पर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें