फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बंदियों को नहीं मिल सकेगा बाहर का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बंदियों को अब बाहर का सामान नहीं मिल सकेगा। बंदियों के परिवार के लोगों द्वारा जेल में बंदियों को दिया जाने वाला सामान पूरी तरह रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक जेल के निर्देश के बाद जेल में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जेल में केारेाना संक्रमण रोकने और कोरोना संक्रमण से बंदियों के बचाव के लिए जेल के बंदियों पर बंदिशें बढ़ा दी गई हैं। पुलिस महानिदेशक जेल आनंद कुमार ने जेल अधीक्षक को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा है केारेाना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जेल में बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बंदियों को बाहर का कोई भी सामान नहीं दिया जाएगा। बंदियों के परिवार के लोगों द्वारा बाहर से दिए जाने वाले सभी सामानों का जेल में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। बंदियों के पास बाहरी सामान न पहुंचे इसके लिए कड़ाई की जाए। अगर इसके बाद भी किसी बंदी के पास बाहर का सामान पहुंचता है तो जेलर और जेल अधीक्षक की संयुक्त रूप से जवाबदेही होगी।
शासन के आदेश के संबंध में जेलर, डिप्टी जेलर, बंदी रक्षकों को बता दिया गया है। पुलिस महानिदेशक जेल के आदेश का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई है। समय समय पर बैरकों की चेकिंग करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें