फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में लिफ्ट: स्कूल जा रही तीन सहेलियों को ये गलती पड़ी महंगी, चालक की बिगड़ी नियत, फिर कूदकर बचाई जान

Sat, 11 Feb 2023 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

औंछा मार्ग पर तीन छात्राओं को चालक ने डीसीएम में बैठा लिया और अगवा कर ले जाने लगा। बचने के लिए तीनों चलती गाड़ी से कूद गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के औंछा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तीन छात्राओं को चालक ने डीसीएम में बैठा लिया और अगवा कर ले जाने लगा। बचने के लिए तीनों चलती गाड़ी से कूद गईं। तीनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एक छात्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एसपी का कहना है कि जानकारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां की है घटना 

थाना औंछा क्षेत्र के गांव बरिहारपुर निवासी अनामिका और लक्ष्मी श्रीमती पुष्पा देवी मेमोरियल ज्योंति की छात्राएं हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपनी सहेली आरुषि के साथ स्कूल जा रहीं थीं। तभी गांव हवेली के पास एक डीसीएम चालक मिला। चालक ने स्कूल छोडने की बात कह कर छात्राओं को गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर निकलने के बाद स्कूल जाने वाले रास्ते की बजाय डीसीएम चालक ने गाड़ी को दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP News: पति की मौत के बाद देवर करता रहा दो साल तक घिनौना काम, अब भाभी कर रही है ये जिद

चलती डीसीएम से लगाई छलांग

छात्राओं ने जब इसका विरोध करते हुए गाड़ी रोकने के लिए कहा तो चालक ने रफ्तार को और बढ़ा दिया। यह देख एक के बाद एक तीनों छात्राओं ने दरवाजा खोल कर बाहर छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से छात्रा अनामिका को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि उक्त घटना संज्ञान में नहीं है, जानकारी की जा रही है। ऐसा हुआ है तो आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: महिला सिपाही ने Instagram पर बनाई ऐसी रील, तेजी से हुई वायरल, अधिकारियों ने देखते ही कर दिया लाइन हाजिर
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें