फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मतगणना आज, रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास
विज्ञापन

मतगणना आज, रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें
मतगणना के कारण रूट रहेगा डायवर्ट, बाईपास पर नहीं होगा आवागमन
घिरोर से रूट रहेगा डायवर्ट, सात स्थानों पर लगाए गए हैं बैरियर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। घर से निकलते वक्त बृहस्पतिवार को रूट प्लान जरूर देख लें। लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के चलते आगरा बाईपास और आगरा रोड पर यातायात बाधित रहेगा। वाहनों को डायवर्ट किए गए रास्ते से गुजारा जाएगा। रूट डायवर्ट सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक रहेगा। आगरा से आने वाले वाहन घिरोर से पड़रिया, औंछा तिराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। कुल सात स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका गया है।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद बृहस्पतिवार को मतगणना होगी। नवीन मंडी परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आगरा रोड और बाईपास पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। आगरा की ओर से आने व जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। टीआई अनिल सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे से डायवर्ट रूट व्यवस्था लागू हो जाएगा। आगरा की ओर से आने और जाने वाले बड़े वाहन घिरोर से पड़रिया चौराहा, औंछा तिराहा देवी रोड होते हुए कुरावली मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा ब्रह्मदेव मंदिर के पास से माइनर (बंबा) की पटरी होते हुए आगरा से आने और जाने वाले छोटे वाहनों को इटावा रोड होते हुए शहर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

औंछा की ओर से आने और जाने वाले वाहन देवी रोड बाईपास होते हुए कुरावली तिराहा से शीतला देवी मंदिर होते हुए शहर में आवाजाही करेंगे। टीआई ने बताया कि जिन स्थानों पर रूट डायवर्ट रहेंगे, वहां बैरियर लगाए गए हैं, वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सिरसागंज तिराहा, औंछा रोड बाईपास सहित कुल सात स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। वहां से मंडी की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

यहां रोके जाएंगे वाहन
नवीन मंडी की ओर मतगणना के समय कोई वाहन नहीं जाएगा। बाईपास से आगरा जाने वाले वाहनों को करहल चौराहे पर रोका जाएगा। वहीं शहर से आगरा जाने वाले वाहनों को ज्योंति तिराहे पर रोक दिया जाएगा। डायवर्ट रूटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें