फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll Counting 2022: तीन एएसपी, 10 डीएसपी और अर्द्धसैनिक बल के जवानों का पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर

Thu, 08 Dec 2022 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मतगणना के दौरान तीन एएसपी, 10 डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही अर्द्धसैनिक बल के जवानों का भी पहरा रहेगा। 
 
विज्ञापन
नवीन मंडी गेट का निरीक्षण करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में वो दिन आ गया है, जिसका बेसब्री से इंतजार था। लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर एसपी की ओर से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। परिसर व आसपास की सुरक्षा का जिम्मा अर्द्धसैनिक बल के जवान संभालेंगे। इसके अलावा, तीन एएसपी, 10 डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी कर्मी व्यवस्था में तैनात किए गए  हैं।
विज्ञापन


जिले में लोकसभा उपचुनाव की चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से मतगणना को लेकर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि नवीन मंडी परिसर पूर्ण रूप से किसी बाहरी व्यक्ति के लिए बंद है। उन्होंने बताया कि परिसर के आसपास एक सीमित दायरे तक किसी प्रकार की भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। समर्थकों को भी मतगणना कार्य पूरा होने तक मंडी परिसर से दूरी रखनी होगी।

इतना फोर्स तैनात 

एएसपी ने बताया कि उनके साथ ही तीन एएसपी, 10 डीएसपी, 22 इंस्पेक्टर के अलावा 100 एसआई सुरक्षा ड्यूटी में परिसर के अंदर व बाहर तैनात किए गए हैं। 900 आरक्षी तैनात किए गए हैं, जिसमें से 100 महिला आरक्षी हैं। 500 होमगार्ड और पांच कंपनी पीएसी कर्मी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहेंगे। वहीं मतगणना से पूर्व बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के सभागार में ड्यूटी में लगाए गए सभी कर्मियों की बैठक की गई, उन्हें एसपी, एएसपी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें - Agra: नौकरी का झांसा देकर पांच हजार महिलाओं से लाखों की ठगी, पीड़ितों ने थाने में किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अर्द्धसैनिक बल की कंपनियां रहेंगी अलर्ट

मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां पुलिस पीएसी तैनात की गई है। वहीं सीएपीएफ की आठ कंपनियां, सीआरपीएफ की पांच कंपनियां किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहेंगी। विशेष प्रशिक्षण प्राप्त एसएसबी की दो कंपनी और सीआईएसएफ की एक कंपनी के जवान मतगणना स्थल की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें